Thursday, April 18, 2019

कुछ ही देर में आग मीनार को अपने आगोश में ले लिया.

''कुछ अन्य विदेशी विशेषज्ञों ने हरि प्रसाद के साथ काम किया है. हम एक तेलुगू चैनल पर ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है इसका लाइव कर रहे थे. ये ईवीएम महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने हमें मुहैया कराई थी. इस मामले में बाद में हरि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी के साथ अपनी नज़दीकी बढ़ाई."
हालांकि, हरि प्रसाद को 2010 में इसी मुद्दे पर सैन फ्रांसिस्को की संस्था इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन ने उन्हें पायनियर पुरस्कार से सम्मानित किया.
मिशिगन विश्वविद्यालय के तीन प्रतिनिधियों, हरिप्रसाद सहित नेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चार प्रतिनिधियों और नीदरलैंड के एक प्रतिनिधि को ये पुरस्कार दिया गया.
2010 में उन्होंने अमरीका में आयोजित कम्प्यूटिंग मशीनरी सम्मेलन के 17वें एसोसिएशन में "भारत के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के सुरक्षा विश्लेषण" पर एक पेपर प्रकाशित किया था.
हरिप्रसाद ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर ईवीएम के मुद्दे पर अपना बचाव किया.
उन्होंने लिखा, ''मैंने सुरक्षा के लिहाज़ से ईवीएम का पहला स्वतंत्र ऑडिट किया है. मुझे इसके लिए जेल भेजा गया, मेरे खिलाफ़ जांच की गई. मैंने ये सबकुछ अकेले सह लिया ताकि जो लोग इसमें मेरे साथ थे वे बच सकें.''
उन्होंने यह भी लिखा कि ईवीएम के मुद्दे पर एक साल तक चुनाव आयोग के सामने गुहार लगाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है.
वह आंध्र प्रदेश ई-गवर्निंग काउंसिल के सदस्य थे और आंध्र प्रदेश की रियल-टाइम गवर्नेंस कमेटी के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं.
अब वह एपी फाइबर ग्रिड परियोजना के प्रभारी हैं और फाइबर ग्रिड के साथ आंध्र प्रदेश में कनेक्टिविटी के काम की देखरेख करते हैं.
विधानसभा में वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया था कि आंध्र प्रदेश सरकार ने हरि प्रसाद को 333 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिलाया.
हालांकि चंद्रबाबू नायडू ने इन आरोपों का खंडन किया.
हाल ही में जब तेलुगु देशम पार्टी के ऊपर मतदाताओं के डेटा इस्तेमाल करने का आरोप लगा तो हरि प्रसाद ने टेलीविज़न स्टूडियो में आयोजित बहस में सरकार का बचाव किया.
उनके भाई वेमुरु रविकुमार तेलुगु देशम पार्टी के एनआरआई मामलों के प्रभारी हैं.
नेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ, वह सीथपल्ली गैस पावर प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूचर स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मैक्सिमाइज़र टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और टेक्नोलॉजी ट्रांसपेरेंसी फाउंडेशन के निदेशक मंडल का भी हिस्सा रह चुके हैं.
हाल ही में हरि प्रसाद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, ''चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक़ वीवीपैट की पर्ची पारदर्शी खिड़की पर 7 सेकंड के लिए नज़र आनी चाहिए. लेकिन वास्तव में ये पर्ची केवल 3 सेकंड के लिए दिखती है.''
पेरिस के 850 साल पुराने विश्वप्रसिद्ध चर्च नॉट्र डाम में सोमवार शाम आग लग गई जिससे चर्च की मुख्य मीनार और उसकी छत ढह गई.
आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मचारियों ने पूरे परिसर को घेर लिया. यह चर्च रंगीन कांच और ऊंची मीनारों के लिए मशहूर है.
जब आग लगी तो स्थानीय लोग और पर्यटक वहां मौजूद थे.
सामने आईं कुछ तस्वीरों में दिखता है कि ये आग कितनी भीषण थी.